इजरायल ने ईरान पर बड़े हमले किए, IDF का दावा – ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी की मौत

by Manu
अली लारिजानी

चंडीगढ़, 17 मार्च 2026: इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने ईरान के उच्च पदाधिकारियों पर हमलों की दावा किया है। IDF का दावा है कि इन हमलों में ईरानी नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी अली लारिजानी और बासिज बल के कमांडर गुलाम रजा सुलेमानी को निशाना बनाया गया। IDF ने गुलाम रजा सुलेमानी की मौत की स्पष्ट पुष्टि कर दी है जबकि अली लारिजानी की स्थिति पर असमंजस बरकरार है।

इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने मजबूत दावा किया कि अली लारिजानी भी इस हमले में मारे गए। उन्होंने कहा कि लारिजानी और बासिज कमांडर अब “नष्ट होने वाले अक्ष के अन्य सदस्यों के साथ नरक में शामिल हो चुके हैं”। IDF ने बताया कि सुलेमानी को तेहरान में एक टेंट कैंप में निशाना बनाया गया जहां बासिज ने हाल ही में अपना मुख्यालय शिफ्ट किया था। हमले में सुलेमानी के डिप्टी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मारे गए।

दूसरी तरफ अली लारिजानी के ऑफिस ने अभी मौत की पुष्टि नहीं की।

ये भी देखे: ईरान ने सोरोका हॉस्पिटल पर किया मिसाइल अटैक, अब इजरायल की आई खुली धमकी

You may also like