इसराइल ने किया गाजा पट्टी पर बड़ा हमला, कई लोग मरे

by TheUnmuteHindi
इसराइल ने किया गाजा पट्टी पर बड़ा हमला, कई लोग मरे

इसराइल ने किया गाजा पट्टी पर बड़ा हमला, कई लोग मरे
नई दिल्ली, 13 दिसंबर : गाजा पटटी में इसराइल द्वारा हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज इसराइल द्वारा किए गए एक बड़े हमले में गाजा पट्टी में 24 के करीब लोगों के मारे जाने की सूचना है। जानकारी के अनुसार यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कुछ घंटे पहले ही गाजा में युद्ध समाप्त करने के लिए संघर्ष विराम समझौते की उम्मीद जताई थी। गाजा पट्टी के उत्तर में स्थित अल-अवदा अस्पताल और मध्य गाजा के अल-अक्सा अस्पताल के प्राधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को शहरी नुसेरात शरणार्थी शिविर में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत पर इस्राइल द्वारा किए गए हमले के बाद कुल 25 शव अस्पताल लाए गए। फलस्तीनी चिकित्सकों ने बताया कि हमले में घायल हुए 40 से अधिक लोगों का इन दोनों अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है और इसमें अधिकतर बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि इस्राइल के हमले में नुसेरात में कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस घातक हमले के संबंध में इस्राइली सेना ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।

You may also like