इजरायल ने ईरान के तीन ठिकानों को निशाना बना किया हमला

by TheUnmuteHindi
इजरायल ने ईरान के तीन ठिकानों को निशाना बना किया हमला

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर : ईरान के सेन्य अधिकारियों ने जानकारी देते बताया कि शनिवार सुबह कहा कि इस्राइल ने उसके इलाम, खुजस्तान और तेहरान प्रांतों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए, जिनमें ‘‘सीमित क्षति हुई। जानकारी के अनुसार शनिवार तडक़े ईरान पर हवाई हमले किए और कहा कि उसने इस महीने की शुरुआत में ईरान द्वारा इस्राइल पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल के जवाब में उसके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। विस्फोटों की आवाज ईरान की राजधानी तेहरान में भी सुनी गईं। इन हमलों ने दोनों कट्टर शत्रुओं के बीच ऐसे समय में पूर्ण युद्ध का खतरा बढ़ा दिया है जब पश्चिम एशिया में ईरान समर्थित चरमपंथी समूह गाजा में हमास और लेबनान में हिजबुल्ला पहले से ही इस्राइल के साथ युद्धरत हैं। इस्राइली सेना ने शनिवार को बताया कि उसने ईरान में सैन्य ठिकानों पर स्टीक हमले किए हैं। हालांकि उसने हमलों के बारे में फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। इस्राइली सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो संदेश में शनिवार को कहा, ‘‘ईरान का शासन और क्षेत्र में उसके समर्थक सात अक्टूबर से इस्राइल पर लगातार हमले कर रहे है, जिनमें ईरानी धरती से किए गए सीधे हमले भी शामिल हैं। इसलिए स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है।

You may also like