इसराइल ने किया बेरुत के केंद्र पर हमला कई मरे

by TheUnmuteHindi
इसराइल ने किया बेरुत के केंद्र पर हमला कई मरे

नई दिल्ली, 3 अक्तूबर : इसराइल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब जानकारी के अनुसार इसराइल ने बेरूत के केंद्र पर हमला किया, जिसमें 6 लोग मारे गए। हमले के दौरान इसराइली सेना ने लेबनान सीमा पर भी भारी क्षति झेली। लेबनानी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 6 लोग मारे गए और 7 घायल हुए। यह हमला बेरूत के बाचौरा इलाके में संसद के पास हुआ। दहीये इलाके में भी इसराइल ने तीन मिसाइलें दागीं, जहां हिजबुल्लाह नेता की मौत हुई थी। इसराइली सेना ने बताया कि उन्होंने सीमा पर कमांडो ऑपरेशन और सैनिकों की मदद से जवाबी कार्रवाई की। पिछले 24 घंटों में 46 लोग मारे गए। अभी भी स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है।

You may also like