इसराइल ने गाजा पट्टी पर किए हवाई हमले, 11 की हुई मौत
हजारों फलस्तीनियों की हो चुकी है मौत
नई दिल्ली, 15 जनवरी : इसराइल ने अब गाजा पट्टी पर ऐसे समय में बड़ा हमला किया है, जब दोनों का संघर्ष विराम समझौते के करीब है। बता दें कि इसराइल ने गाजा पट्टी पर हवाई हमले किए, जिसमें कम से कम 11 फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई। इस संबंधी जानकारी देते स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार गाजा में इससे पहले हुए हमलों में कम से कम 18 लोगों की जान चली गई थी जिनमें दो महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। हालिया हमले ऐसे समय में हुए हैं जब इस्राइल और हमास पिछले 15 महीने से जारी युद्ध को समाप्त करने और बंधकों को रिहा करने के लिए संघर्ष विराम समझौते पर सहमत होने के करीब हैं। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार गाजा में इससे पहले हुए हमलों में कम से कम 18 लोगों की जान चली गई थी जिनमें दो महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। हालिया हमले ऐसे समय में हुए हैं जब इजराइल और हमास पिछले 15 महीने से जारी युद्ध को समाप्त करने और बंधकों को रिहा करने के लिए संघर्ष विराम समझौते पर सहमत होने के करीब हैं। अधिकारियों ने बताया कि हमास ने गाजा पट्टी में संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई के लिए एक मसौदा समझौते को स्वीकार कर लिया है। एक इजराइली अधिकारी ने बताया कि वार्ता में प्रगति हुई है, लेकिन ब्योरे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इजराइल-हमास युद्ध में 46,000 से अधिक फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है।
इसराइल ने गाजा पट्टी पर किए हवाई हमले, 11 की हुई मौत
हजारों फलस्तीनियों की हो चुकी है मौत
76
previous post