55
नई दिल्ली, 28 अक्तूबर : ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने हमले के बाद जवाबी कार्रवाई का आह्वान करने से परहेज किया। खामेनेई की ये टिप्पणियां संकेत देती हैं कि ईरान इस हमले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया पर सावधानीपूर्वक विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस सप्ताहांत ईरान पर हुए इस्राइल के हमले को ‘न तो बढ़ा-चढ़ाकर और न ही कम करके बताया जाना चाहिए।’ ईरान की सेना पहले ही कह चुकी है कि गाजा पट्टी या लेबनान में संघर्ष विराम इस्राइल पर किसी भी जवाबी हमले से बेहतर है लेकिन ईरानी अधिकारियों ने यह भी कहा है कि उनके पास जवाब देने का अधिकार है। खामेनेई ने कहा, ‘यह तय करना प्राधिकारियों का काम है कि ईरानी लोगों की इच्छाशक्ति और ताकत के बारे में इस्राइली शासन को कैसे समझाया जाए और इस राष्ट्र के हितों की पूर्ति करने वाली कार्रवाई कैसे की जाएगा।