IPL 2026 Trade Deal: शार्दुल ठाकुर फिर MI के हो गए, LSG से 2 करोड़ में हुआ ट्रेड

by Manu
शार्दुल ठाकुर ipl

मुंबई, 13 नवंबर 2025: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले टीमें खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की प्लानिंग कर रही है। इसी बीच फ्रेंचाइजियों के बीच ट्रेड शुरू हो गया है। संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा के संभावित ट्रेड की अफवाहें उड़ रही है। इसी बीच मुंबई इंडियंस ने अपने पुराने खिलाड़ी को वापस बुला लिया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर पर ट्रेड फाइनल हो गया। अब शार्दुल फिर MI के लिए खेलेंगे। LSG ने उन्हें पिछले सीजन चोट के कारण रिप्लेसमेंट के तौर पर 2 करोड़ में लिया था।

शार्दुल ठाकुर ने LSG के लिए 10 मैच खेले थे। उन्होंने 13 विकेट अपने नाम किया था। वे हर फ्रेंचाइजी के लिए उपयोगी साबित हुए है। इस बार 2 करोड़ में MI में ट्रेड हो गया।

ये भी देखे: IPL 2025 की ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली ने किया भावुक पोस्ट, देखें क्या कहा

You may also like