ओडिशा में इंटरनेट सेवाएं की निलंबित

by TheUnmuteHindi
ओडिशा में इंटरनेट सेवाएं की निलंबित

नई दिल्ली, 28 सितंबर : हिंसक घटनाओं के बाद अब ओडिशा के भद्रक जिले में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर क्षेत्र में हुई हिंसक सांप्रदायिक घटनाओं के बाद की गई हैं। दरअसल, जिला प्रशासन ने सांप्रदायिक हिंसा फैलाने के लिए इंटरनेट के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त की थी, जिस पर सरकार ने निंलबित करने का आदेश दिया। जानकारी के अनुसार अब पूर्वी रेंज के उप महानिरीक्षक सत्यजीत नाइक ने इससे पहले बताया था कि पथराव की घटनाओं के बाद, बीएनएसएस की धारा 163 लागू की गई है। इसके तहत एक क्षेत्र में पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक है। क्षेत्र में बिगड़ते हालातों को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों ने कहा कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है, जिन पर कार्रवाई होगी।

You may also like