उद्योगपति रत्न टाटा के सोतेले भाई होंगे कंपनी के उत्तराधिकारी

by TheUnmuteHindi
उद्योगपति रत्न टाटा के सोतेले भाई होंगे कंपनी के उत्तराधिकारी

नई दिल्ली, 11 अक्तूबर : प्रसिद्ध उद्योगपति रत्न टाटा के निधन के बाद अब उद्योग जगत में टाटा समूह के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, लेकिन कंपनी में उत्तराधिकार की स्पष्ट योजना पहले से ही स्थापित है, जिससे टाटा समूह की स्थिरता बनी रहेगी। बता दें कि चेयरमैन रतन टाटा, जिन्होंने दो दशकों से भी अधिक समय तक कंपनी का नेतृत्व किया, का बुधवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। 86 वर्षीय पद्म विभूषण सम्मानित रतन टाटा पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन के बाद रत्न टाटा, जिनका सरल व्यक्तित्व और ईमानदार छवि उन्हें कॉर्पोरेट जगत में एक संत के रूप में प्रतिष्ठित करती थी। रतन टाटा ने कभी शादी नहीं की और सादगी से अपना जीवन बिताया। उनके निधन के बाद अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनके सौतेले भाई, नोएल टाटा, टाटा समूह की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, जिसकी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

You may also like