उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बद्रीनाथ व श्री केदारनाथ धाम के दर्शन

by TheUnmuteHindi
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बद्रीनाथ व श्री केदारनाथ धाम के दर्शन

नई दिल्ली, 21 अक्तूबर : रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने गत दिवस श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे सीधे मंदिर में दर्शन को पहुंचे उन्होंने वेदपाठ पूजा संपन्न की। उसके पश्चात मंदिर परिसर स्थित माता लक्ष्मी मंदिर में भी दर्शन किये। उन्होंने सिंह द्वार पर प्रशंसकों तथा मंदिर समिति पदाधिकारियों के साथ फोटो भी खिंचवाए। उसके बाद आज श्री बद्रीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किये। प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी पहले श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे। श्री केदारनाथ धाम में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत किया। इस दौरान अंबानी परिवार ने 5 करोड़ का बड़ा दान भी दिया।

You may also like