बम की धमकी के बाद इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पर इमरजेंसी लैंडिंग, संदिग्ध गिरफ्तार

by Manu
IndiGo flight

अहमदाबाद, 04 दिसंबर 2025: मदीना से हैदराबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 058 को बम के खतरे की सूचना मिलते ही अहमदाबाद हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में 180 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की है। इंडिगो को एक ईमेल से बम प्लांट होने की धमकी मिली। पायलट ने तुरंत अहमदाबाद को डायवर्ट किया क्योंकि यह निकटतम एयरपोर्ट था। लैंडिंग के बाद विमान को आइसोलेटेड बे में ले जाया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस, CISF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। जोन 4 डीसीपी अतुल बंसल ने बताया कि ईमेल से मिली धमकी पर तुरंत कार्रवाई हुई। सभी यात्रियों को डीबोर्ड कर लिया गया। विमान की बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड और क्विक रिएक्शन टीम से गहन तलाशी चल रही है।

एक यात्री की संदिग्ध हरकतों पर भी शक है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पूछताछ जारी है। बंसल ने कहा कि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली लेकिन जांच पूरी होने तक फ्लाइट ग्राउंडेड रहेगी।

ये भी देखे: गोवा से इंदौर जा रही इंडिगो फ्लाइट की तकनीकी खराबी के वजह से इमरजेंसी लैंडिंग

You may also like