Indigo Flight Cancellation: फ्लाइट रद्द हुई तो अब मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा, इंडिगो का ऐलान

by Manu
इंडिगो फ्लाइट

नई दिल्ली, 11 दिसंबर 2025: इंडिगो एयरलाइंस ने दिसंबर की शुरुआत में हुई ऑपरेशनल परेशानियों के लिए अपने हजारों प्रभावित यात्रियों को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने घोषणा की कि 3, 4 और 5 दिसंबर को फ्लाइट कैंसिलेशन और देरी से प्रभावित यात्रियों को 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर मिलेगा। यह वाउचर पूरे एक साल तक किसी भी इंडिगो बुकिंग में इस्तेमाल हो सकेगा।

इंडिगो ने स्वीकार किया कि इन तारीखों पर कई फ्लाइट्स रद्द हुईं। यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। कनेक्टिंग फ्लाइट्स और जरूरी यात्राएं चूक गईं। कंपनी ने कहा कि यह उनके लिए मुश्किल दौर था। हम यात्रियों की परेशानी की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं।

24 घंटे के भीतर फ्लाइट रद्द पर क्या नियम?

सरकार के डीजीसीए नियमों के तहत अगर फ्लाइट निर्धारित समय से 24 घंटे के अंदर रद्द हो जाती है तो एयरलाइन को मुआवजा देना पड़ता है। यह मुआवजा फ्लाइट की दूरी पर निर्भर करता है।

– 1,500 किमी से कम दूरी: 5,000 रुपये।
– 1,500 किमी से ज्यादा दूरी: 10,000 रुपये।

इसके अलावा इंडिगो का 10,000 रुपये का वाउचर जोड़ दें तो कुछ यात्रियों को कुल 15,000 से 20,000 रुपये तक का फायदा हो सकता है। मुआवजा यात्रा के समय के आधार पर भी तय होता है।

ये भी देखे: इंडिगो संकट पर केंद्र सख्त, लोकसभा में बोले राम मोहन नायडू – यात्रियों को परेशान करने की इजाजत नहीं दी जाएगी

You may also like