इंडियाज बेस्ट डांसर शो ने विनर का किया ऐलान

by TheUnmuteHindi
इंडियाज बेस्ट डांसर शो ने विनर का किया ऐलान

नई दिल्ली, 11 नवंबर : पिछले कुछ महीनों से चल रहे इंडियाज बेस्टडांसर शो के सीजन 4 ने उनके विनर का ऐलान कर दिया है। जानकारी के अनुसार डांसिंग रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4’ का ग्रैंड फिनाले था। तीन महीने से चल रहे ‘इंडियाज बेस्ट डांसर के सीजन 4 को उनका विनर मिल गया। इस सीजन की ट्रॉफी शिलॉन्ग के स्टीव ज्यरवा ने उठा ली। ट्रॉफी के साथ उन्हें 15 लाखविनिंग अमाउंट और एक चमचमाती कार भी दी गई। वहीं उनके कोरियोग्राफर रक्तिम ठाकुरिया को 5 लाख प्राइज के तौर पर दिए गए। स्टीव का मुकाबला, हर्ष केशरी, नेक्स्टियन, नेपो, आकांक्षा मिश्रा उर्फ अकिना और आदित्य मालवीय से था जिन्हें उन्होंने हरा दिया और यह ट्राफी अपने नाम की है।

You may also like