कनाडा में भारतीय छात्र की चाकू मारकर हत्या
नई दिल्ली, 5 दिसंबर : कनाडा में एक भारतीय विद्यार्थी की चाकू मारकर हत्या करने का समाचार सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कनाडा के ओंटारियो प्रांत के सार्निया शहर में 1 दिसंबर को 22 वर्षीय भारतीय छात्र गुरासीस सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गुरासिस भारत के नागरिक थे और लैंबटन कॉलेज में बिजनेस की पढ़ाई कर रहे थे। यह घटना उनके निवास स्थान पर हुई, जहां वे और आरोपी एक ही घर में किराए पर रहते थे। सार्निया पुलिस को 1 दिसंबर की सुबह एक कॉल मिली, जिसमें चाकूबाजी की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और वहां गुरासिस सिंह को मृत पाया। मौके से 36 वर्षीय क्रॉसली हंटर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब गुरीसिस और हंटर किचन में मौजूद थे। दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ, जो इतना बढ़ गया कि हंटर ने चाकू से गुरीसिस पर कई बार हमला किया। गुरसिस की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस इस मामले को लेकर गंभीरता के साथ जांच कर रही है।
कनाडा में भारतीय छात्र की चाकू मारकर हत्या
103