Indian Stock Market: भारतीय शेयर बाजार को मिल सकती है नई उड़ान

by Nishi_kashyap
भारतीय शेयर बाजार

नई दिल्ली,17 जुलाई, 2025: भारतीय अर्थव्यवस्था के मजबूत प्रदर्शन और अनुकूल नीतिगत वातावरण के चलते शेयर बाजार में आगामी महीनों में मजबूती देखने को मिल सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, निफ्टी 2025 के अंत तक 26,300 से 27,500 की रेंज में रह सकता है। मार्च में बने निचले स्तर से बाजार में तेजी का रुझान देखा जा रहा है और 26,300 का स्तर एक महत्वपूर्ण अवरोध हो सकता है। यदि इसमें ब्रेकआउट होता है, तो निफ्टी 27,500 तक जा सकता है।

इन कारकों पर रहेगी नजर

यूके-भारत के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की प्रगति
हिंद-प्रशांत और मध्य पूर्व क्षेत्र में भू-राजनीतिक तनाव का समाधान
अमेरिका की टैरिफ नीतियों पर स्पष्टता और उसका वैश्विक व्यापार पर प्रभाव
अमेरिका में महंगाई के रुझान

यह भी पढ़ें: UP News: देश भर में स्वच्छ शहरों में बरेली ज़िले ने हासिल की 20वीं रैंक

You may also like