73
नई दिल्ली, 17 सितंबर : भारतीय हाकी टीम के खिलाडिय़ों ने यहां हुई एक चैपियनशिप दौरान दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया है। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे, जबकि उत्तम सिंह और जरमनप्रीत सिंह ने एक-एक गोल किया। कोरिया की तरफ से एकमात्र गोल यैंग जिहुन ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया। भारत मंगलवार को होने वाले फाइनल में मेजबान चीन से भिड़ेगा। भारत ने लीग चरण के मैच में चीन को 3-0 से हराया था। इससे पहले चीन ने दिन के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को शूटआउट के जरिए 2-0 से हराया था।