तेहरान, 23 फरवरी 2026: ईरान में बढ़ते तनाव और अमेरिका के साथ गंभीर स्थितियों के मद्देनजर तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने सभी भारतीयों से तुरंत उपलब्ध साधनों से ईरान छोड़ने की अपील की है।
23 फरवरी 2026 को जारी इस एडवाइजरी में कहा गया है कि भारत सरकार की 5 जनवरी 2026 वाली सलाह के क्रम में और ईरान की मौजूदा स्थिति को देखते हुए छात्र तीर्थयात्री व्यापारी और पर्यटक सहित सभी भारतीय नागरिक कमर्शियल फ्लाइट्स समेत उपलब्ध परिवहन से जल्द से जल्द ईरान छोड़ दें।
दूतावास ने 14 जनवरी 2026 की एडवाइजरी को दोहराते हुए सभी भारतीय नागरिकों और PIO से सावधानी बरतने की अपील की है। वे विरोध प्रदर्शन या भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दूर रहें भारतीय दूतावास के संपर्क में बने रहें और स्थानीय मीडिया से लगातार अपडेट लेते रहें।
एडवाइजरी में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी भारतीय अपने पासपोर्ट आईडी और अन्य यात्रा दस्तावेज हमेशा तैयार रखें। किसी भी मदद के लिए दूतावास से संपर्क करें।
ये भी देखे: WAR: ईरान में भारतीय दूतावास की एडवाइजरी, कहा- ‘फौरन छोड़ें तेहरान…’