चंडीगढ़, 07 नवंबर 2025: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने शुक्रवार को अमेरिका की जनरल इलेक्ट्रिक के साथ 1 बिलियन डॉलर की डिफेंस डील की है। इसके तहत तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट Mk-1A के लिए F404-GE-IN20 जेट इंजन मिलेंगे। यह करार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारतीय सामान पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के तनाव के बीच हुआ है।
HAL ने बताया कि कंपनी ने GE के साथ 97 LCA Mk-1A फाइटर जेट के सपोर्ट और इंजन सप्लाई का करार किया है। इंजन की डिलीवरी 2027 से शुरू होगी। 2032 तक सारा ऑर्डर पूरा हो जाएगा।
रक्षा मंत्रालय ने सितंबर 2025 में HAL के साथ 62370 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। इससे भारतीय वायुसेना को 97 तेजस Mk-1A जेट मिलेंगे।
तेजस एक सिंगल इंजन वाला मल्टीरोल फाइटर जेट है। डिजाइनरों ने इसे खतरनाक हवाई मिशनों के लिए तैयार किया। यह एयर डिफेंस करता है। समुद्री टोही करता है और हमले भी चला सकता है। HAL पहले बैच के LCA Mk-1A में भी GE F-404 इंजन यूज कर रही है।
ये भी देखे: भारत-अमेरिका के बीच रक्षा समझौता, कुआलालंपुर में 10 साल के रक्षा सहयोग ढांचे पर हस्ताक्षर