लंदन में गांधी जी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़, भारत ने की कड़ी निंदा

by Manu
गांधी प्रतिमा

लंदन, 30 सितंबर 2025: लंदन में महात्मा गांधी की अहिंसा की मिसाल बन चुकी प्रतिमा पर हमला हुआ है। टैविस्टॉक स्क्वायर में खड़ी इस प्रतिमा के साथ की गई तोड़फोड़ ने अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस से महज तीन दिन पहले दुनिया को झकझोर दिया है। भारतीय उच्चायोग ने इस घटना को “शर्मनाक कृत्य” करार देते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है और इसे गांधी जी के अहिंसा के सिद्धांतों पर सीधा हमला बताया है।

उच्चायोग ने तुरंत स्थानीय प्रशासन से अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उच्चायोग की टीम मौके पर डेरा डाले हुए है और ब्रिटिश अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति पर नजर रख रही है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया में उच्चायोग ने लिखा, “यह तोड़फोड़ केवल एक प्रतिमा पर हमला नहीं, बल्कि महात्मा गांधी के अहिंसा के विचार और उनकी अमर विरासत पर हिंसक प्रहार है।”

भारत ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। उच्चायोग ने स्पष्ट किया कि उनकी टीम हर पल निगरानी कर रही है और प्रतिमा को पूर्व की गरिमा में लौटाने के प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

ये भी देखे: महाराष्ट्र सरकार ने खरीदा राजे रघुजी भोसले की तलवार, लंदन में हुई थी नीलामी

You may also like