सीरिया में बढ़ी हिंसा को लेकर भारत ने जारी की एडवाईजरी

by TheUnmuteHindi
सीरिया में बढ़ी हिंसा को लेकर भारत ने जारी की एडवाईजरी

सीरिया में बढ़ी हिंसा को लेकर भारत ने जारी की एडवाईजरी
नई दिल्ली, 7 दिसंबर : सीरिया में बढ़ रही ंहिंसा को देखते हुए भारत ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाईजरी जारी करके तुरंत सीरिया को छोडऩे के लिए कहा है। जानकारी के अनुसार विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सभी भारतीय नागरिक जल्द से जल्द सीरिया छोड़ दें। जो लोग सीरिया में रह रहे हैं और नहीं निकल पा रहे हैं, उन्हें भारतीय दूतावास से संपर्क में रहने की सलाह दी गई है। संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर +963993385973 जारी किया गया है, जिस पर वॉट्सऐप मैसेज भी भेजा जा सकता है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत सीरिया की स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है और नागरिकों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठा रहा है। सीरिया में आतंकवादी संगठन हयात तहरीर अल-शाम ने कई शहरों पर कब्जा कर लिया है, जिससे हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। वहां लगभग 90 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें से 14 संयुक्त राष्ट्र संगठनों में काम करते हैं।

You may also like