भारत ने बांगलादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर की बैठक

by TheUnmuteHindi
भारत ने बांगलादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर की बैठक

भारत ने बांगलादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर की बैठक
नई, 10 दिसंबर : भारत ने बांगलादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा व अन्य मुद्दों को लेकर विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अपने बांग्लादेशी समकक्ष मोहम्मद जशीमुद्दीन के साथ यह बैठक की। जानकारी के अनुसार इस बैठक में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनयिक संपत्तियों पर हमलों की खेदजनक घटनाओं का मुद्दा उठाया। अगस्त में प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के अपदस्थ होने के बाद भारत की ओर से बांग्लादेश का यह पहला उच्च-स्तरीय दौरा है। मिसरी ने अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस और विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन से भी मुलाकात की। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि इन बैठकों के दौरान मिसरी ने लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के लिए भारत के समर्थन पर प्रकाश डाला।

You may also like