नई दिल्ली, 27 सितंबर : चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता झांग जियाओगांग ने कहा कि दोनों नेताओं के मार्गदर्शन में चीन और भारत ने राजनयिक एवं सैन्य चैनलों के माध्यम से एक-दूसरे के साथ संपर्क बनाए रखा है। इसमें दोनों देशों के विदेश मंत्रियों और चीन के विदेश मंत्री तथा भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और सीमा परामर्श तंत्र के माध्यम से विमर्श शामिल है। बता दें कि चीन और भारत में पूर्वी लद्दाख में गतिरोध को समाप्त करने के लिए मतभेदों को कम करने तथा टकराव वाले स्थानों से सैनिकों को पीछे हटाने पर कुछ आम सहमति बनी है, साथ ही, दोनों पक्ष स्वीकार्य समाधान तक पहुंचने के लिए बातचीत जारी रखने पर सहमत हुए हैं। झांग ने कहा कि बातचीत के माध्यम से चीन और भारत दोनों अपने मतभेदों को कम करने तथा एक-दूसरे की वैध चिंताओं को समायोजित करने के लिए बातचीत को मजबूत करने पर सहमत हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘दोनों पक्ष जल्द से जल्द किसी ऐसे समाधान पर पहुंचने पर सहमत हुए, जो दोनों पक्षों को स्वीकार्य हो।
भारत चीन अपने मतभेदों को कम करने के लिए हुए सहमत
93