चंडीगढ़, 30 अक्टूबर 2025: IND W vs AUS W Semifinal Result: भारत ने महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया है। अब फाइनल में 2 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला है। यह इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज हासिल किया है।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 338 रन बनाए थे। चेज करते हुए जेमिमा रोड्रिगेज ने नाबाद 127 रनों की तूफानी पारी खेली। हरमनप्रीत कौर ने 89 रन बनाए जिससे भारत ने 9 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
यह महिला वर्ल्ड कप में दूसरी बार है जब भारत ने सेमी में ऑस्ट्रेलिया (IND W vs AUS W) को हराया है। भारत ने 2017 में 36 रनों से जीत हासिल की थी। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का 8वीं बार खिताब जीतने का सपना टूट गया।
यह वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा चेज है। पहले रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पास था। इसी टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ 331 रन चेज किए थे। अब भारत ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
ये भी देखे: ICC Women’s World Cup Semi Final: फाइनल में पहुंचने के लिए आज इंग्लैंड-अफ्रीका के बीच जंग