IND W vs AUS W Match Report: महिला वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने वनडे का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 331 रन का टारगेट दिया था। ऑस्ट्रेलिया ने एक ओवर रहते सात विकेट खोकर प्राप्त कर लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय पेरी चोटिल होकर बीच में रिटायर्ड हर्ट हो गई। शुरुआत में ही हीली और लिचफील्ड ने 85 रनों की तेज साझेदारी भारत को बड़ा झटका दिया। जिसके बाद हीली और पेरी ने मिलकर भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। भारत ने पेरी के रिटायर हर्ट होने के बाद मैच में वापसी की कोशिश की।
अमनजोत कौर ने गार्डनर और मोलिन्यू को लगातार दो गेंदों पर आउट कर कुछ हद तक भारत को उम्मीद दी। फिर पेरी की बल्लेबाजी और गार्थ की समझदारी ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के पास पहुंचा दिया।
भारतीय टीम ने शानदार क्षेत्ररक्षण किया लेकिन गेंदबाजी में कोई कमाल नहीं कर सकी। हीली की शतकीय पारी ने भारत की मेहनत पर पानी फेर दिया और ऑस्ट्रेलिया ने एक और यादगार जीत अपने नाम कर ली। यह भारतीय टीम की लगातार दूसरी हार है।
ये भी देखे: NZ W vs BAN W: न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 100 रन से हराया, हॉलिडे और डिवाइन की शानदार पारी