IND vs SA: विराट कोहली ने बनाया 52वां वनडे शतक, फैन ने मैदान घुसकर छुए पैर

by Manu
Virat Kohli century

रांची, 30 नवंबर 2025: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 17 रनों से शानदार जीत हासिल की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका 49.2 ओवर में 332 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस जीत से भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

मैच का स्टार रहे भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने ऐतिहासिक शतक बनाया है। उन्होंने 103 गेंदों अपना शतक पूरा किया

उन्होंने 135 रनों (11 चौके, 7 छक्के) की धमाकेदार पारी खेली। यह उनका वनडे करियर का 52वां शतक है। विराट ने एक ही फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक (52) बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 83वां शतक भी है।

फैन मैदान में घुसकर विराट के छुए पैर

विराट के शतक पूरा होते ही स्टेडियम में हंगामा मच गया। एक उत्साही फैन ने सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुस गया और विराट के पैर छूने लगा। यह दृश्य वायरल हो गया। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत फैन को पकड़कर बाहर निकाला, लेकिन इससे मैच कुछ देर रुका।

ये भी देखे: INDvsPAK: विराट कोहली का शानदार शतक, भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया

You may also like