चंडीगढ़, 13 नवंबर 2025: युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है। वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 14 नवंबर से शुरू हो रहे मैच का हिस्सा नहीं रहेंगे। बीसीसीआई ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बीसीसीआई ने बताया कि नीतीश को दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत ए टीम में जगह दी गई है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार से ईडन गार्डन्स में होगा। बीसीसीआई ने इस मैच से ठीक दो दिन पहले नीतीश को रिलीज किया। अब नीतीश 13 से 19 नवंबर तक राजकोट में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे। तीन मैचों की इस सीरीज की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे।
बीसीसीआई ने कहा कि वनडे सीरीज खत्म होने के बाद नीतीश दूसरे टेस्ट के लिए टीम में लौट आएंगे। दूसरा मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में होगा।
ये भी देखे: IND vs ENG Test: नीतीश रेड्डी इंग्लैंड सीरीज से बाहर, BCCI ने जारी किया नया स्क्वॉड