श्री राम लीला मैदान राघोमाजरा पटियाला मे श्री राम लीला का शुभारंभ

by TheUnmuteHindi
श्री राम लीला मैदान राघोमाजरा पटियाला मे श्री राम लीला का शुभारंभ

श्री राम लीला मैदान राघोमाजरा पटियाला मे श्री राम लीला का शुभारंभ
पटियाला, 4 अक्तूबर : श्री राम लीला मैदान राघोमाजरा पटियाला मे श्री राम लीला का शुभारंभ श्री राम लीला कमेटी के प्रधान सुशील गौतम के द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस अवसर पर अन्य पदाधिकारी भी मंच पर उपस्थित थे। सुशील गौतम अपने उद्घाटन करते हुए कहा कि रामायण से हमें जीवन मे बहुत कुछ सीख मिलती है।
प्रथम दृश्य रावण नंदी संवाद का प्रस्तुत कि गया। कैलाश पर्वत पर से विमान ले जाने की चेष्टा मे भगवान शंकर ने रावण का घमंड चूर कर दिया। लेकिन रावण ने अपनी भक्ती से भगवान शंकर को प्रसन्न करने मे सफलता हासिल कर ली। रावण के रुप में राकेश शर्मा, नंदी के रूप मे करण सैनी और सेनापति के रुप में नवदीप ने अपने अभिनय से प्रभावित किया एवं शिव के रूप मे अर्जुन तिवारी ने भी सुंदर अभिनय किया।
इस के बाद श्रवण कुमार अपने माता पिता को 68 तीर्थों की यात्रा पर ले जाते हुए महाराज दशरथ के हाथों मारे जाने का दृश्य बहुत ही मार्मिक रहा। दशरथ के रूप मे आशुतोष देओत एवं श्रवण के रूप मे विहान मौदगिल, शांतनु के रुप मे डा. हरिपरिय ज्ञानवति के रूप मे सोनल गर्ग सुमंत के रुप मे सर्वेश महिंद्रा ने दर्शकों को प्रभावित किया।

अंतिम दृश्य रावण के द्वारा इन्द्र -नितिन, अग्नि- कुश, वायु -भाविश, कुबेर -केशव आदि देवताओं को बंदी बना प्रताडित करने का प्रस्तुत किया गया। घमंड मे चूर रावण स्वयं को भगवान घोषित कर भक्तों पर अत्याचार करने के आदेश देकर नारद की माया मे भ्रमित हो जाता है । सभी पात्रों खासकर छोटे बच्चों का देवताओं के रूप में अभिनय सराहनीय रहा। इस बार नई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए एल ई डी स्क्रीन एवं स्वचालित पर्दे का प्रयोग बहुत ही सफल रहा जिस के लिए टेक्निकल डायरेक्टर विक्की की दर्शकों ने तालियों से भरपुर प्रशंसा की। मंच संचालन कमेटी के प्रधान सुशील गौतम ने किया।

You may also like