मणीपुर में हिंसा को देखते शैक्षणिक संस्थान बंद करने के आदेश

by TheUnmuteHindi
मणीपुर में हिंसा को देखते शैक्षणिक संस्थान बंद करने के आदेश

नई दिल्ली, 25 नवंबर : मणीपुर में बढ़ती हिंसा को देखते हुए सरकार द्वारा शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार मणिपुर सरकार ने राज्य के पांच जिलों में आगामी सोमवार और मंगलवार (25-26 नवंबर) को सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है। यह कदम बढ़ती हिंसा और शांति की स्थिति को बहाल करने के लिए उठाया गया है। इससे पहले रविवार को, मणिपुर सरकार ने इन जिलों में सोमवार से कक्षाएं शुरू करने का आदेश दिया था, लेकिन बाद में सुरक्षा कारणों और हालात को देखते हुए इसे वापस ले लिया। मणिपुर के पांच जिलों में हिंसा और भीड़ के हमलों के कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। 16 नवंबर से इन जिलों में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद थे। मणिपुर सरकार ने हालात को नियंत्रित करने और विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक संस्थानों को दो और दिनों तक बंद रखने का फैसला लिया।

You may also like