59
धुंध के मौसम को देखते हुए मुलाजिमों ने लगाए व्हीकलों पर रिफलेक्टर
– लोगों को कोहरे और धुंध को देखते हुए नियमों प्रति किया जागरूक
पटियाला : पंजाब पुलिस के मुलाजिमों की तरफ से आज अलग- अलग जगहों पर धुंध के मौसम को देखते हुए वाहनों पर रिफलेक्टर लगाए गए और लोगों को सेफ ड्राइव करने के लिए जागरूक भी किया गया।
इस मौके अधिकारियों ने लोगों को कोहरे और धुंध के बढ़ते प्रकोप को देखते पूरी तरह सुचेत हो कर वाहन चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें वाहन चलाते हुए किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए और पूरी तरह सावधानी के साथ अपना वाहन चलाना चाहिए। इसके अलावा रिफलैक्टरों का भी प्रयोग करना चाहिए जिससे धुंध और कोहरे दौरान वाहनों को देखा जा सके।