नई दिल्ली, 4 नवंबर : उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक बस जोकि गढ़वाल से कुमाऊं की ओर जा रही थी अचानक हादसाग्रस्त होने के कारण उसमें सवार कई लोगों की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार इस घटना में कम से कम सात लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बस गढ़वाल से कुमाऊं की ओर जा रही थी, जब यह अल्मोड़ा के मरचूला में 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने बताया कि हादसे के समय बस में लगभग 40 यात्री सवार थे, जिससे मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के जवान तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। राहत कार्य में तेजी लाने के लिए दमकल सेवा भी मौके पर पहुंच गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है।
उत्तराखंड में बस गिरी गहरी खाई में, गई कई लोगों की जान
50