खेल जगत में भी रत्न टाटा को लेकर भारी दुख

by TheUnmuteHindi
खेल जगत में भी रत्न टाटा को लेकर भारी दुख

नई दिल्ली, 10 अक्तूबर : देश के प्रसिद्ध उद्योगपति रत्न टाटा के निधन के बाद जहां उद्योग जगत में भारी दुख है, वहीं इस खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। वहीं, खेल के जगत सितारों ने भी इस पर दुख जताना शुरू कर दिया है। बता दें कि, सोमवार को टाटा स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। बाद में उन्होंने ही आईसीयू में भर्ती होने के दावों का खंडन कर दिया था। हालांकि, बुधवार को उन्हें एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम की तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। ऐसे में क्रिकेटरी रोहित शर्मा- एक ऐसे व्यक्ति जिसका दिल सोने जैसा था। सर, आपको हमेशा एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा जिसने वास्तव में दूसरों की परवाह की और अपना जीवन दूसरों की बेहतरी के लिए जिया। वहीं खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने भी अपना दुख व्यक्त किया है।

You may also like