पेपर लीक मामले में अदालत ने रजिस्ट्रार भर्ती व टापर करने वाली सहयोगी को सुनाई सजा

by TheUnmuteHindi
पेपर लीक मामले में अदालत ने रजिस्ट्रार भर्ती व टापर करने वाली सहयोगी को सुनाई सजा

नई दिल्ली, 23 अगस्त : वर्ष 2017 के हरियाणा सिविल सेवा (न्यायिक) प्रारंभिक परीक्षा के पेपर लीक मामले में दिल्ली की एक अदालत ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के तत्कालीन रजिस्ट्रार (भर्ती) बलविंदर कुमार शर्मा और सामान्य श्रेणी में टॉप करने वाली उनकी सहयोगी सुनीता को पांच साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। शर्मा पर 1.5 लाख और सुनीता पर 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। आरक्षित श्रेणी में टॉप करने वाली अभ्यर्थी सुशीला को भी दोषी ठहराते हुए कारावास की सजा सुनाई गई, जिसे वह मुकद्दमे के दौरान पहले ही भुगत चुकी हैं। उस पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। बाकी छह आरोपियों को बरी कर दिया गया है।

You may also like