नए वर्ष में हमलों से दहला अमेरिका, क्लब में हुई गोलीबारी

होनोलूलू में हुए विस्फोट, 3 की मौत

by TheUnmuteHindi
नए वर्ष में हमलों से दहला अमेरिका, क्लब में हुई गोलीबारी

नए वर्ष में हमलों से दहला अमेरिका, क्लब में हुई गोलीबारी
होनोलूलू में हुए विस्फोट, 3 की मौत
अमेरिका, 2 जनवरी : अमेरिका में नए वर्ष के पहले माह में ही बड़े हमले होने की सूचना मिल रही है। नया वर्ष आते ही अमेरिका लगातार हमलों का सामना कर रहा है तथा सिर्फ 24 घंटे के अंदर ही अमेरिका में तीसरा बड़ा हमला होने की खबर है। जानकारी के अनुसार अब न्यूयॉर्क के क्वींस में एक नाइट क्लब में एक हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिस नाइट क्लब में यह घटना हुई, उसका नाम अमजूरा नाइट क्लब है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग की कई इकाइयां उस स्थान पर पहुंचीं जहां जमैका लॉन्ग आइलैंड रेल रोड स्टेशन के पास गोलीबारी हुई थी ताकि इलाके को सुरक्षित किया जा सके और संदिग्धों को पकड़ा जा सके। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि संदिग्धों की पहचान हुई है या नहीं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पीडि़तों की स्थिति के बारे में भी अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसी प्रकार अमेरिका के होनोलूलू में भी विस्फोट होने का समाचार है। बताया जा रहा है कि होनोलूलू में यह विस्फोट नववर्ष के जश्न में की गई आतिशबाजी के दौरान हुआ। विस्फोट होने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। होनोलूलू अग्निशमन विभाग ने एक बयान में कहा कि यह दुर्घटना होनोलूलू के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अमेरिकी वायु सेना एवं नौसेना के संयुक्त अड्डे के पास एक घर के बाहर हुई। यह स्थान यूएसएस एरिजोना मेमोरियल से कुछ ही दूरी पर है,जिसको लेकर जांच एजेंसियों द्वारा गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।
होनोलूलू में भी हुआ तीसरा ब्लास्ट
इसी तरह अमेरिका के होनोलूलू में तीसरे ब्लास्ट होने की जानकारी सामने आ रही है। इसमें कम से कम 3 लोग मारे गए हैं। इससे पहले बुधवार को न्यू ओर्लियंस में आतंकी हमले और उसके बाद लास वेगास के ट्रंप होटल के बाहर विस्फोट की घटना सामने आ चुकी है। न्यू ओर्लियंस के आतंकी हमले में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 35 लोग घायल हुए हैं। वहीं ट्रंप होटल के बाहर टेस्ला ट्रक विस्फोट में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि 7 घायल हुए हैं। अब इसके बाद होनोलूलू में 24 घंटे के भीतर हुए तीसरे विस्फोट ने खलबली मचा दी है। इस मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं तथा घटना को लेकर जांच की जा रही है।

You may also like