इंजीनियर आत्महत्या मामले में पुलिस ने किया पत्नी सहित चार पर मामला दर्ज

by TheUnmuteHindi
इंजीनियर आत्महत्या मामले में पुलिस ने किया पत्नी सहित चार पर मामला दर्ज

इंजीनियर आत्महत्या मामले में पुलिस ने किया पत्नी सहित चार पर मामला दर्ज
नई दिल्ली, 11 दिसंबर : बेंगलुरू में एक एआई इंजीनियर द्वारा की गई आत्महत्या के मामले को लेकर पुलिस ने उसके भाई के बयानों के आधार पर उसकी पत्नी सहित चार लोगों पर मामला दर्ज करके कार्रवाई आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार मराठाहल्ली पुलिस ने अतुल के भाई विकास कुमार की शिकायत पर अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया समेत 4 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की है। निकिता सिंघानिया, उनकी मां निशा सिंघानिया, भाई अनुराग सिंघानिया और चाचा सुशील सिंघानिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मराठाहल्ली पुलिस की जांच जारी है। बता दें कि सुसाइड से पहले अतुल ने एक वीडियो और 24 पन्नों के सुसाइड के जरिए आरोप लगाए थे कि उनकी पत्नी और ससुराल वालों ने उन्हें और उनके परिजनों को कानून का गलत तरीके से इस्तेमाल कर प्रताडि़त किया। वहीं सुभाष ने वीडियो में कहा था, ‘जब तक मुझे प्रताडि़त करने वालों को सजा नहीं मिल जाती तब तक मेरी अस्थियों का विसर्जन न हो। इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।

You may also like