सिंगापुर में भारतीय मूल के नेता प्रीतम ङ्क्षसह घिरे विवादों में

अदालत ने झूठ बोलने पर लगाया जुर्माना

by TheUnmuteHindi
सिंगापुर में भारतीय मूल के नेता प्रीतम ङ्क्षसह घिरे विवादों में

सिंगापुर में भारतीय मूल के नेता प्रीतम ङ्क्षसह घिरे विवादों में
अदालत ने झूठ बोलने पर लगाया जुर्माना
सिंगापुर, 17 फरवरी : सिंगापुर में भारतीय मूल के नेता प्रीतम ङ्क्षसह विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार वहां की अदालत ने उन पर 14 हजार डालर के करीबजुर्माना लगाया है। एक जिला अदालत ने सिंह को संसदीय समिति के समक्ष शपथ लेकर झूठ बोलने के दो मामलों में दोषी पाया। सिंह पर दो आरोपों के लिए अधिकतम सात-सात हजार सिंगापुर डॉलर का जुर्माना लगाया गया। सुनवाई के बाद विपक्ष के नेता ने पत्रकारों से कहा कि वह इस वर्ष नवंबर में होने वाले आम चुनाव में भाग लेंगे। हालांकि, निर्वाचन विभाग ने सोमवार को पुष्टि की कि सिंह पर लगाई गई सजा उन्हें सांसद के रूप में अयोग्य ठहराने के लिए पर्याप्त नहीं है। विभाग ने कहा कि अयोग्यता एक ही अपराध के लिए दी गई सजा पर आधारित है। ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी कानूनी टीम को अपील नोटिस दाखिल करने तथा लिखित फैसले को बारीकी से देखने का निर्देश दिया है। सजा सुनाए जाने के बाद राज्य न्यायालय में मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए सिंह ने कहा कि उनका इरादा आगामी आम चुनाव लडऩे का है, जो इस वर्ष नवंबर में होने वाला है।

You may also like