नाबालिगा से दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में दोषी को सुनाई फांसी की सजा

by TheUnmuteHindi
नाबालिगा से दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में दोषी को सुनाई फांसी की सजा

जालंधर, 27 सितंबर : नाबालिगा से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के एक मामले में अदालत ने दोषी व्यक्ति को फांसी की सजा व 50 हजार रुपए जुर्माना करने की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार अतिरिक्त सैशन जज अर्चना की अदालत द्वारा एक नाबालिग लडक़ी से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव को रेत की बोरियों के नीचे दबा देने के मामले में आरोपी को फांसी की सजा सुनाई। आरोपी गुरप्रीत गोपी निवासी रूडक़ी पर आरोप साबित होने पर सजाए मौत की कैद व 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा का आदेश सुनाया है।
इस मामले आरोपी के विरुद्ध शिकायतकर्ता के बयान पर वर्ष 2021 में गोराया थाने में 23 नंबर एफ.आई.आर. दर्ज की गई थी, जिसमे शिकायतकर्ता ने बताया कि जब 13 वर्ष की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तो आरोपी उसको अपने घर ले गया था। इस दौरान उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसके सिर पर हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को खुर्द बुर्द करने के इरादे से रेत की बोरियों के नीचे दबा दिया। अब इस मामले में अदालत ने उक्त व्यक्ति को सजा सुनाई है।

You may also like