नई दिल्ली, 4 अक्तूबर : गत दिवस भारी मात्रा में बरामद किए गए कोकेन को लेकर एजेंसियों द्वारा गिरोह के हेंडलर से लगातार पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय एजेंसियों के इनपुट पर स्पेशल सेल की ओर से गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स गिरोह के हैंडलर समेत चार सदस्यों को रिमांड पर लेकर एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं कि विदेश से किस रूट से कोकेन भारत लाया गया था। इस ड्रग्स तस्करी गिरोह के मास्टरमाइंड वीरू के दुबई से कारोबार चलाने और मुंबई के रहने वाले भरत कुमार जैन के दिल्ली से पकड़े जाने पर स्पेशल सेल को शक है कि इनके तार मुंबई की डी कंपनी से भी जुड़े हो सकते हैं। गुरुवार को आईबी की टीम ने नार्को टेरर और दुबई कनेक्शन पर तुषार गोयल से लंबी पूछताछ की, क्योंकि वही लगातार दुबई में वीरू से संपर्क में था। माना जा रहा है कि दुबई डी कंपनी का सेफ जोन है, जिसे लेकर अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जा रही है।
कोकेन के मामले में ड्रग हेंडलर से पूछताछ जारी
54