टी-20 में भारत ने बांगलादेश के विरुद्ध बनाई बढ़त

by TheUnmuteHindi
टी-20 में भारत ने बांगलादेश के विरुद्ध बनाई बढ़त

नई दिल्ली, 10 अक्तूबर : भारत ने टी-20 में पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद नौ विकेट पर 221 रन बनाने के बाद बांग्लादेश की पारी को नौ विकेट पर 135 रन पर रोक दिया तथा भारत ने तीन मैचों की शृंखला के दूसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में बांग्लादेश को 86 रन से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। बता दें कि मैच दौरान बांग्लादेश के लिए महमुदुल्लाह ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और नीतिश कुमार रेड्डी ने दो-दो विकेट लिए। इससे पहले, नीतिश कुमार रेड्डी की 34 गेंद में 74 रन की ताबड़तोड़ पारी और रिंकू सिंह (29 गेंद में 53 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 49 गेंद में 108 रन की साझेदारी के दम पर भारत ने विशाल स्कोर खड़ा किया। अपना दूसरा टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे रेड्डी ने अपनी पारी में चार चौके और सात शानदार छक्के जड़े। इसी प्रकार अन्य खिलाडिय़ों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और जीत हासिल की।

You may also like