सुलतानपुर में पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की निर्मम हत्या, दोनों गिरफ्तार

by Manu
गोपालगंज हत्या केस

सुलतानपुर, 06 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र के किंदीपुर गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। 38 वर्षीय महेश की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी पूजा और उसके प्रेमी जयशंकर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अखंड प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह हत्या गुरुवार तड़के हुई।

क्या है पूरा मामला?

जांच में कॉल रिकॉर्ड और तकनीकी निगरानी से पता चला कि महेश की पत्नी पूजा और उसका प्रेमी जयशंकर, जो बड़ागांव का रहने वाला है, इस हत्याकांड में शामिल थे। एएसपी ने खुलासा किया कि महेश अपने पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करता था, जिसके चलते दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रची। बुधवार रात जयशंकर ने महेश को अपने साथ ले जाकर शराब पिलाई। जब महेश नशे में धुत हो गया, तो जयशंकर ने पूजा को बुलाया। इसके बाद जयशंकर ने चाकू से महेश का गला रेत दिया, और पूजा ने ईंट से उसके सीने पर कई वार किए, जिससे महेश की मौके पर ही मौत हो गई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, हत्या से पहले महेश की बेरहमी से पिटाई की गई थी। उसके बाएं जबड़े में फ्रैक्चर और शरीर पर पांच गंभीर चोटों के निशान मिले। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, ईंट और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया और उन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

ये भी देखे: गाजियाबाद के लोनी में दिल दहलाने वाली वारदात, पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या

You may also like