Solan News: सोलन में एक पिता ने बेटी के स्कूल के वॉट्सऐप ग्रुप में भेजी अश्लील वीडियो, मामला दर्ज

by Manu
वॉट्सऐप ग्रुप

सोलन, 12 जून 2025: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल के चौथी कक्षा के वॉट्सऐप ग्रुप में अश्लील संदेश और वीडियो भेजने का मामला सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता चंदलाल, पुत्र लोक राम, निवासी बागा (दाड़लाघाट), ने दाड़लाघाट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की कि मोहम्मद जुल्फकार नामक व्यक्ति, जो एक छात्रा का पिता है और दाड़लाघाट में सैलून की दुकान चलाता है, ने स्कूल के वॉट्सऐप ग्रुप में अश्लील सामग्री भेजी। इस घटना से अभिभावकों में भारी नाराजगी है, और स्कूल प्रशासन ने भी पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

जुल्फकार ने कथित तौर पर दावा किया कि यह वीडियो गलती से पिछले दो-तीन दिन से ग्रुप में शेयर हो गया। हालांकि, पुलिस इस दावे की जांच कर रही है। डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

इस घटना ने स्थानीय समुदाय में हलचल मचा दी है, और अभिभावक बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

ये भी देखे: Himachal News: सोलन में महिला ने फेसबुक पर शेयर की किया देश विरोधी पोस्ट, गिरफ्तार

You may also like