संभल में प्रशासन ने हटाए अवैध कबजे, कुओं को किया जाएगा पुनर्जीवित
नई दिल्ली, 17 दिसंबर : संभल में प्रशासन द्वारा अवैध कब्जों को हटाकर बड़ी कार्रवाई की गई है। जानकारी के अुनसार तहसील क्षेत्र में सूख चुके तालाब और शहर में जिन कुओं को पाटकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया, उन्हें कब्जा मुक्त कराकर पुनर्जीवित किया जाएगा। वाटर हार्वेस्टिं सिस्टम से इनमें पानी नजर आएगा। यही नहीं जो भी ऐतिहासिक इमारतें जर्जर हालत में हैं, उनका जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसकी शुरुआत कुओं की खोदाई से कर दी गई है। जिलाधिकारी डॉक्टर राजेंद्र पैंसिया के अनुसार संभल में 68 तीर्थ और 21 कूप और 52 सराय बताए गए हैं। इसके अलावा यहां दर्जनों सरोवर भी हैं, जिनपर कब्जा कर लिया गया या फिर यह समय के साथ ही विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गए। अब जिला प्रशासन ने इन ऐतिहासिक धरोहरों के कायाकल्प का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी डॉक्टर राजेंद्र पैंसिया के अनुसार सभी कुओं की खोदाई कराई जाएगी और इन्हें वाटर हार्वेस्टिंग से जोड़ा जाएगा। इसी के साथ जो तालाब विलुप्त हो चुके हैं, या जिनपर कब्जे कर लिए गए हैं, उन्हें कब्जा मुक्त कराया जाएगा, जिसको लेकर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही हे।
संभल में प्रशासन ने हटाए अवैध कबजे, कुओं को किया जाएगा पुनर्जीवित
62
previous post