पटियाला में CM भगवंत मान ने PRTC की 250 नई बसें रवाना कीं, अकाली -कांग्रेस पर साधा निशाना

by Manu
PRTC NEW BUS

पटियाला, 06 अप्रैल 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज पटियाला पहुंचे और PRTC के बेड़े में शामिल 250 नई बसों को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान CM मान ने शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उनका सबसे ज्यादा निशाना अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर रहा।

भगवंत मान ने कहा, “कांग्रेस में घंटे-घंटे के लिए मुख्यमंत्री बनते हैं। जबकि कल सुखबीर बादल बाइक पर घूम रहा था। गनमैन के बिना इन्हें जानता कौन है?”

सीएम ने आगे कहा, “पंजाब में पहली बार हुआ है कि किसी पार्टी ने पांच साल पहले जो गारंटियां दी थीं, उन्हें सरकार बनने के चार साल में पूरा कर दिया। हमने 1000 रुपये महिलाओं को देने का वादा किया था, लेकिन अब एससी और बीसी महिलाओं को 1500 रुपये देने का फैसला लिया है।”

ये भी देखे: PRTC ने चंडीगढ़ के लिए इस रुट पर शुरू की नई बस सेवा, देखें डिटेल्स

You may also like