कटिहार, 29 सितंबर 2025: बेटे ने पिता से प्रेम विवाह को लेकर पुराना झगड़ा को खूनी रंग देने की तैयारी ने था। कटिहार जिला पुलिस और STF की सतर्कता ने इसे कुचल दिया। प्राणपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाघाट के पास नाव पर सवार तीन सुपारी किलर्स को हथियारों समेत धर दबोचा गया। मुख्य साजिशकर्ता बेटा मो. फिरोज अंसारी उर्फ सद्दाम ने भी अपना काला कारोबार छिपा नहीं पाया और STF के हत्थे चढ़ गया।
जानकारी के मुताबिक, प्रेम विवाह से नाराज पिता ने बेटे को संपत्ति से बेदखल कर दिया था। गुस्से में आग बबूला फिरोज ने 10 लाख रुपये देकर तीन किलर्स को बुलाया, ताकि पिता को रास्ते से हटा सके। लेकिन पुलिस को भनक लग गई और प्लान के शुरू होते ही कार्रवाई हो गई।
गिरफ्तार किलर्स में शुभम कुमार (बैना, प्राणपुर थाना), साजीद अंसारी और मो. आजम अंसारी (दोनों खानगामा, आजमनगर थाना) शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक पिस्टल, एक कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद हुई।
ये भी देखे: भोजपुर पुलिस और बिहार STF की बड़ी कामयाबी, 2 लाख का इनामी अपराधी बुटन चौधरी महाराष्ट्र से गिरफ्तार