बिहार में एसटीएफ ने किया सुशील मोची नामक गैंगस्टर को ढेर

बड़ीघटना को देने वाला था उक्त गैंगस्टर अंजाम

by TheUnmuteHindi
बिहार में एसटीएफ ने किया सुशील मोची नामक गैंगस्टर को ढेर

बिहार में एसटीएफ ने किया सुशील मोची नामक गैंगस्टर को ढेर
बड़ीघटना को देने वाला था उक्त गैंगस्टर अंजाम
नई दिल्ली, 4 जनवरी : बिहार में अपराधियों का लगातार खात्मा किया जा रहा है। ताजा मामले में एसटीएफ ने एक बड़े गैंगस्टर सुशील मोची को ढेर कर दिया है। बताया जाता है कि सुशील मोची कुछ माह पहले ही जेल से बाहर निकला था। जेल से बाहर निकलते ही कुख्यात डकैत सुशील मोची पूर्णिया जिले में एक बड़ी घटना की अंजाम देने वाला था।
जानकारी के अनुसार सुशील पर डकैती लूट समेत कई अपराधिक मामले भी दर्ज हैं। एक लाख के इनामी डकैत सुशील को शुक्रवार की रात आपराधिक षडयंत्र रचने के दौरान स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दबोचने का प्रयास किया। पुलिस को देख अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में कुख्यात सुशील ढेर हो गया। सुशील राम उर्फ सुशील मोची पूर्णिया के साथ ही किशनगंज में भी टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था। इसके विरुद्ध विभिन्न थानों में डकैती और लूटपाट के 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को उसके पास से कार्बाइन भी मिलने की सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
दो लाख का रखा गया था इनाम
बता कि कटिहार जेल में बंद होने के बाद भी सोना लूटकांड के मुख्य आरोपी सुशील मोची ने अमौर थानाक्षेत्र के खाड़ी महीनगांव के मुखिया साबिर आलम के घर हुई डकैती कांड में साजिश रची थी। पुलिस ने डकैती में शामिल अमौर के असद मदनी व जेल में बंद अपराधी सुशील मोची की पत्नी पूनम देवी को डकैती में लूटी गई राशि व अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बताया जाता है कि सुशील मोची कुछ माह पहले ही जेल से बाहर निकला था। जेल से बाहर निकलते ही कुख्यात डकैत सुशील मोची पूर्णिया जिले में एक बड़ी घटना की अंजाम देने वाला था। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही वह गोलीबारी करने लगा लेकिन जवाबी कार्रवाई में पूर्णिया पुलिस ने उसे मार गिराया। पुलिस ने बताया कि सुशील मोची पूर्णिया जिले के अनगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उस पर दो लाख का इनाम रखा गया था, जिसे आज ढेर कर दिया गया है।

You may also like