बागपत, 03 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के निवाड़ा गांव में यमुना नदी के पुल पर को एक दुखद घटना सामने आई। जुनैद नाम का एक युवक अपने साथी के साथ 500 रुपये की शर्त लगाकर यमुना नदी में तैरने के लिए कूद गया। नदी का तेज बहाव जुनैद के लिए भारी पड़ गया, और वह कुछ दूरी तक तैरने के बाद लापता हो गया।
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र में यमुना पुल पर हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत स्थानीय गोताखोरों और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) को सूचना दी। इसके बाद पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और NDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। घंटों की तलाश के बावजूद जुनैद का कोई सुराग नहीं मिल सका। नदी में तेज बहाव और बढ़ा हुआ जलस्तर खोज अभियान को और चुनौतीपूर्ण बना रहा है।
स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यमुना नदी के किनारे सावधानी बरतें और तेज बहाव के कारण नदी में न उतरें।
ये भी देखे: Laddoo Mahotsav: बागपत के लड्डू महोत्सव में बांस का मंच ढहने से 6 मौतें, 50 घायल