अमृतसर में युवती से मोबाइल स्नैचिंग कोशिश में स्नैचर ने मारे थप्पड़, मारपीट सीसीटीवी में कैद

by Manu
अमृतसर मोबाइल स्नैचिंग

अमृतसर, 02 फ़रवरी 2026: अमृतसर के तरनतारन रोड इलाके में मोबाइल स्नैचिंग की एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। घर से किसी काम के लिए निकली एक युवती पर एक्टिवा सवार युवक ने दिनदहाड़े मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की और उसे थप्पड़ मारे। पूरी घटना नजदीकी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार युवती जैसे ही अपने घर से निकलकर सड़क पर आगे बढ़ी तभी एक्टिवा पर सवार एक युवक तेजी से आया और झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की। युवती ने खुद को बचाने के लिए फोन सड़क के दूसरी ओर फेंक दिया लेकिन आरोपी ने रुकने का नाम नहीं लिया। उसने युवती को धक्का-मुक्की की और हाथापाई करते हुए थप्पड़ मारे। अंत में मोबाइल उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में साफ रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में ले ली है और आरोपी की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखे: पट्टी में दिनदहाड़े पर्स स्नैचिंग, सोने का सेट लूटकर भागे बाइक सवार लुटेरे

You may also like