प्राइवेट स्कूल में बच्ची पर चढ़ी बस, हुई मौत
लुधियाना, 16 दिसंबर : लुधियाना के एक प्राइवेट स्कूल में स्कूल बस द्वारा एक छोटी बच्ची को कुलचे जाने का समाचार है, जिस कारण उक्त छोटी बच्ची की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार स्कूल के अंदर ही बस बच्ची पर चढ़ गई। बच्चों को स्कूल छोडऩे आए कई परिजनों ने कहा कि जब सुबह वह अपने बच्चों को स्कूल छोडऩे आए तो उन्होंने देखा एक बच्ची को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर जाया जा रहा था। बच्ची बुरी तरह जख्मी हो गई पर जब उसे फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आमायरा अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। अमायरा के पिता अनुराग आर एंड डी स्कूल में प्रिसिंपल है। बच्ची के रिश्तेदारों ने बताया कि अब स्कूल प्रशासन गेट नहीं खोल रहा। परिजनों में स्कूल प्रशासन के खिलाफ रोष है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की पूरी पड़ताल करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि हादसा कैसे हुआ, जिसको लेकर पुलिस द्वारा गंभीरता के साथ जांच भी की जा रही है।
प्राइवेट स्कूल में बच्ची पर चढ़ी बस, हुई मौत
51
previous post