मोदी कालेज में आई.सी.आई.सी.आई. बैंक की तरफ से प्लेसमेंट ड्राइव
पटियाला, 11 फरवरी : मुल्तानी मल मोदी कालेज के प्लेसमेंट सैल्ल की तरफ से आज विद्यार्थियों के लिए बैंकिंग क्षेत्र में एक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। आई.सी.आई.सी.आई. बैंक की तरफ से करवाए गए इन सैशनों में लगभग 120 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने लिखित परीक्षा और एपटीट्यूड टैस्ट दिया। इस प्लेसमेंट ड्राइव दौरान, 40 विद्यार्थियों को नौकरी के लिए चुना गया। चुनाव पैनल का नेतृत्व काउंसलर अजीत सिंह और श्री लवप्रीत कुमार ने की। कालेज प्रिंसिपल डा. नीरज गोयल ने कालेज पहुंचने पर एच.आर. टीम का स्वागत किया और चुने गए विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारा कालेज विद्यार्थियों को उच्च- गुणवत्ता वाली विद्या और हुनर- आधारित (स्कील बेसड) शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो उनकी सफल कैरियर और उत्कृष्ट जीवन यात्रा को यकीनी बनाता है। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी दिनों में कालेज की तरफ से अन्य प्लेसमेंट ड्राईवस आयोजित की जाएंगी, जिससे विद्यार्थियों को अलग- अलग उद्योगों में बढिय़ा नौकरियों के लिए चुने जाने का मौका मिले। प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. परमिन्दर कौर ने विद्यार्थियों की एच.आर. टीम नेताओं के साथ जान- पहचान करवाई।
मोदी कालेज में आई.सी.आई.सी.आई. बैंक की तरफ से प्लेसमेंट ड्राइव
77