चंडीगढ़, 29 अक्टूबर 2025: ENG W vs SA W Semi Final: आज फाइनल में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहला सेमी फाइनल मैच खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम के लिए बुधवार का सेमीफाइनल मुकाबला किसी जंग से कम नहीं होगा। चार बार की वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते वक्त साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को स्पिन गेंदबाजी के जाल से बाहर निकलना होगा।
लीग चरण में जहां-जहां उन्हें हार का मुंह देखना पड़ादोनों मौकों पर उनकी बल्लेबाजी स्पिनर्स के जाल में उलझकर बिखर गई थी। अब अगर वे इस कमजोरी को न सुधार सकीं, तो चैंपियनशिप का सपना अधूरा रह सकता है।
दूसरी तरफ, इंग्लैंड कैंप में भी टेंशन का माहौल है। अहम सेमीफाइनल से ठीक पहले उनकी स्टार बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन को कंधे के पास कालरबोन के जोड़ में हल्की चोट लग गई। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बताया कि स्कैन से चोट की पुष्टि हो चुकी है। डॉक्टरों का आकलन जारी है। बोर्ड को उम्मीद है कि सोफी समय पर फिट होकर मैदान लौट आएंगी। दोनों टीमों की नजरें फाइनल पर हैं।
ये भी देखे: IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया ने हासिल किया वनडे का सबसे बड़ा लक्ष्य, भारत को 3 विकेट से हराया