15
नासिक, 08 अक्तूबर 2025: महाराष्ट्र के नासिक में एक बेटे ने महज ‘बोरियत’ के बहाने अपनी 80 साल की मां की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद नासिक रोड थाने पहुंचा और पुलिस को बेधड़क बता दिया कि उसने मां को मार डाला है। अब उसे गिरफ्तार कर लें।
पीड़िता यशोदाबाई मुरलीधर पाटिल (80) अपने बेटे अरविंद मुरलीधर पाटिल (58) के साथ ही रहती थीं। पुलिस के अनुसार, रात के वक्त अरविंद ने अचानक अपनी मां का गला दबाकर हत्या कर दी। फिर बिना किसी झिझक के थाने जाकर कहा, “मैं बोर हो गया था, इसलिए मां को मार डाला। अब जो करना है, कर लो।”
नासिक रोड थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 302 (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, और पूछताछ जारी है।